राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आज से तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि एक सप्ताह बाद उन्नीस मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। संताल परगना सहित कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम शुष्क रहेगा। कल रांची का अधिकतम तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस रहा।
Site Admin | May 14, 2024 4:05 PM
राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आज से तापमान में वृद्धि होगी