राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रांची, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है।
Site Admin | August 19, 2024 7:38 PM
राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश जारी