राजधानी रांची में आज दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन आया है। शाम में यहां थोड़ी देर बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका में कल कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।
Site Admin | June 10, 2024 7:41 PM
राजधानी रांची में आज दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन आया है