राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में रथ मेले की तैयारी अंतिम चरणों में है। 10 दिवसीय मेला का शुभारंभ कल से हो रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबन्धन के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वहीं मंदिर के रंग-रोगन और रथ के साज-सज्जा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कल मंदिर में विग्रहों के नेत्रदान अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा और सात जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। मेला परिसर में झारखंड के पारंपरिक ढोल, नगाड़े, मांदर और विभिन्न वाद्ययंत्रों की बिक्रय के लिए स्टाल लगाए जा रहे हैं।
Site Admin | July 5, 2024 8:29 PM
राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में रथ मेले की तैयारी अंतिम चरणों में