राजधानी रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली 26 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत दो पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती होगी। इस दौरान पीने का पानी, शौचालय, बिजली, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश जारी किया गया है।
Site Admin | July 12, 2024 8:23 PM
राजधानी रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली 26 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी