राजधानी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिल्ली चुनाव कार्यालय ने आज जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सीलमपुर, उस्मानपुर, तिलकनगर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली इलाके में चलाया गया। इस अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। मेरा वोट मेरी ताकत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए चुनाव छठे चरण में 25 मई को होगा।
Site Admin | April 17, 2024 7:58 PM
राजधानी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिल्ली चुनाव कार्यालय ने आज जागरूकता अभियान चलाया