June 11, 2024 3:19 PM

printer

राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं

राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। उमस और झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान भोजपुर, अरवल, रोहतास बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान पैंतालीस डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर दर्ज किया गया। इस अवधि में पैंतालीस दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर और भोजपुर प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे।

पटना का अधिकतम तापमान इकतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले बहत्तर घंटों के लिए राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कई स्थानों पर भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान बांका, नालंदा और शेखपुरा सहित कई जिलों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला