राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. सुमन ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, कल बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। बक्सर में तीन और गया तथा रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
Site Admin | June 25, 2024 7:37 PM
राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है