August 24, 2024 7:38 PM | Delhi-weather

printer

राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है  

 

 

 

    राजधानी दिल्ली में आज दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 35 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला