June 8, 2024 7:37 PM

printer

राजधानी दिल्‍ली में कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री बढ़कर 41 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के दौरान आज दिल्‍ली के नरेला में सबसे अधिकतम तापमान 43 दशमलव 60 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 43 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।    

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला