April 1, 2024 7:35 PM

printer

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहा

 

राजधानी में आज मौसम साफ रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 31 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 18 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला