राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आज से राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में राज्यभर के डाक टिकट संग्रहकर्ता शामिल होंगे। नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों की कलाकृतियां भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
Site Admin | September 18, 2024 11:19 AM
राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आज से राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन