राजधानी रांची में आयोजित पहली रांची हॉकी लीग के पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुवा इलेवन को छह-शून्य गोल से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बापू क्लब ने रोमांचक मैच में झारखंड इलेवन पर दो शून्य से जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल सुपर क्वीन वूमेन तथा साई, रांची और दूसरा सेमीफाइनल सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस , बरियातू रांची तथा हॉकी गुमला के बीच होगा। दोनों ही वर्गों में खिताबी भिड़ंत कल होगी।
Site Admin | June 1, 2024 3:52 PM
रांची हॉकी लीगः पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुवा इलेवन को 6-0 से हराया