मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूटी समेत राज्य के कई हिस्सों में पांच जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने बताया कि राज्यभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इधर, बारिश की वजह से तापमान में और पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की भी संभावना है।