रांची स्मार्ट सिटी के विकास पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के टॉक शो में राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक अमित कुमार ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि लगभग 656 एकड़ भूमि पर रांची स्मार्ट सिटी बन रहा है। यहां लगभग डेढ़ लाख की आबादी को विश्व स्तरीय नगरीय सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह टॉक शो उन शहरों के बीच आयोजित किया गया, जिन्हें इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड मिला है।
News On AIR | September 28, 2023 4:22 PM | Jharkhand | रांची
रांची स्मार्ट सिटी के विकास पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश