रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ 14 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है।
Site Admin | April 2, 2024 8:45 PM
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक