राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसी का असर झारखंड पर दिखायी पड़ रहा है।