राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र कायम है, जिसका असर राज्य में दिख रहा है।
Site Admin | August 24, 2024 11:37 AM
रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया