July 18, 2024 8:39 PM

printer

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ी

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून का ट्रफ कमजोर हो चुका है। इस कारण आज और कल तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 जुलाई से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और पूरे राज्य में झमाझम बारिश होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला