रांची लोकसभा क्षेत्र में कल होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस ऐप, बीक्यूएस तैयार किया है। इसकी मदद से शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही बूथों में लगी मतदाताओं की कतार की जानकारी ले पाएंगे। इस बूथ स्टेटस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला निर्वाची पदाधिकारी राहुल सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों का लाइव हाल इस एप से लिया जा सकता है।
Site Admin | May 24, 2024 7:58 PM
रांची लोकसभा क्षेत्र में कल होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस ऐप, बीक्यूएस तैयार किया