रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ है। 22 जून तक मानसून के आगमन के सकारात्मक संकेत झारखंड और उससे सटे हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड के उत्तरी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व भाग में आज 21 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 23 जून को उत्तर पूर्वी संथाल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे मानसून का विस्तार देखने को मिलेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
Site Admin | June 21, 2024 4:18 PM | JHARKHAND MAUSAM | jharkhand news | RANCHI NEWS
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ