केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आज रांची के हरमू मैदान में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया। आठ सितंबर तक चलने वाले इस मेले में देशभर के दिव्यांग कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है।
Site Admin | August 29, 2024 9:06 PM
रांची में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया