राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। सिटी-सह-ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इस टीम में ट्रैफिक पुलिस थाना, नगर निगम और संबंधित थाना के प्रभारियों को टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में पुलिस लाइन के 20 जवान भी होंगे, जो विभिन्न चौक-चौराहों पर लगने वाला जाम को नियंत्रित करेंगे। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह टीम कार्रवाई कर सकेगी।
News On AIR | October 7, 2023 4:30 PM | jharkhand news
रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्यूआरटी टीम का हुआ गठन