रांची में नशीले पदार्थें की खरीद फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया

राजधानी रांची में नशीले पदार्थें की खरीद फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।जगरनाथपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने भी ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया । इधर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया। कल देर रात निरीक्षण के दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इस दौरान केंद्रीय कारा के जेलर और जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था की जानकारी ली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला