हॉकी इंडिया की ओर से तीस अप्रैल से नौ मई तक रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के प्रथम चरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर आज रांची के मोरहाबादी में झारखंड महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजभर की 60 खिलाड़ी शामिल हुईं जिनमें से तीस का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों को 18 अप्रैल के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद बेहतर 21 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
Site Admin | April 16, 2024 8:34 PM
रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के प्रथम चरण की तैयारी शुरू