राज्य सरकार ने राजधानी रांची में पेयजल संकट को देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश नगर निगम को दिया है। गौरतलब है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग नियमावली के तहत तीन हजार स्क्वायर फीट से अधिक वाले आवासों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आवश्यक है, लेकिन लगभग साठ हजार आवास रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं करायें हैं। ऐसे में रांची नगर निगम जल्द सर्वे कराकर इन आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य सुनिश्चित कराए।
Site Admin | April 27, 2024 5:08 PM
रांची नगर निगम को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश