रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से शहरी क्षेत्रों में 128 योजनाएं शुरू की जाएगी। सचिव सुखदेव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत रांची, धनबाद और मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र तथा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सामुदायिक भवन और पार्क आदि बनाए जाएंगे।
News On AIR | September 2, 2023 4:21 PM | Jharkhand | Ranchi
रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे