रांची क्षेत्र के आईजी अखिलेश झा ने कल देर रात रांची के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी कई जानकारियां ली। आईजी अखिलेश झा ने आज बताया कि पेट्रोलिंग और पुलिस स्टेशन में पदाधिकारी कैसे काम करते हैं, इन सब विषयों पर समीक्षा की गई। इस दौरान कई दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अपराध प्रभावित क्षेत्र में ज्यादा पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।