रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने आज कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया। इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि बरसात के मौसम में रेनकोट पहनने से ट्रैफिक जवान भींगने से बच जाएंगे और उनकी तबीयत भी खराब नहीं होगी। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Site Admin | July 14, 2024 8:18 PM
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने आज कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया।