रांची स्थित एचइसी के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और एचइसी को पुनः व्यवस्थित करने की मांग को लेकर राजभवन के समीप प्रदर्शन किया। एचईसी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, झामुमो और वामदल के कई नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंद्रयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कंपनी के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द एचइसी की दशा सुधारने की पहल नहीं की गयी तो यह आंदोलन झारखंड से दिल्ली तक पहुंचेगा।
News On AIR | September 14, 2023 9:19 PM | झारखंड रांची एचइसी प्रदर्शन
रांची: एचइसी के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और एचइसी को पुनः व्यवस्थित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन