July 9, 2024 12:21 PM

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले में सेना के पांच जवानों के वीरगति को प्राप्‍त करने पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

 

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिले में आतंकी हमले में सेना के पांच जवानों के वीरगति को प्राप्‍त करने पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने कहा कि राष्‍ट्र इस कठिन समय में सेना के जवानों के परिवार के साथ खडा है। उन्‍होंने सूचित किया कि   आतंकरोधी कार्रवाई जारी है और भारतीय जवान क्षेत्र में शांति और व्‍यवस्‍था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला