कोविड टीकाकरण की तर्ज पर नियमित टीकाकरण के लिए भी लाभार्थी अब सीधे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे। यह जानकारी गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि यूविन पोर्टल के जरिए टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करवाने के साथ-साथ अभिभावक अपनी और अपने बच्चों की आभा आईडी भी खुद बना सकते हैं।
Site Admin | May 19, 2024 7:19 PM
यूविन पोर्टल के जरिए नियमित टीकाकरण के स्लॉट कर सकेंगे बुक