उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा के बाद पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस माह के अंत तक बोर्ड कट ऑफ सूची जारी कर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करायेगा। अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्तियों में अब तक कुछ प्रश्नों के उत्तर के दो विकल्प सही होने, एक प्रश्न पत्र में विषय विशेष के अधिक प्रश्न होने समेत अन्य आपत्तियां दर्ज कराई हैं। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सभी आपत्तियों का विशेषज्ञों से विधिवत निस्तारण कराने के उपरांत आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जायेगी।
Site Admin | September 18, 2024 7:48 PM | UTTAR PRADESH NEWS
यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा