July 20, 2024 8:56 PM

printer

यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों के समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने और बच्चों के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की

यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों के समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने और बच्चों के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। यूनिसेफ नई दिल्ली की सामाजिक नीति और सामाजिक सुरक्षा प्रमुख हृयून ही बान ने कल शुक्रवार को राज्य नीति आयोग की बैठक में कहा कि राज्य नीति आयोग की सामाजिक नीति तकनीकी सहायता इकाई के नवोन्वेषी मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आयोग के सदस्यों को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में प्रस्तुतिकरण के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि सुश्री बान के नेतृत्व में यूनिसेफ के दल ने पिछले दिनों कोंडागांव में युवोदय कार्यक्रम और दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क फॉर चिल्ड्रन का अवलोकन कर इन कार्यक्रमों को सराहा था। इन कार्यक्रमों के जरिये कमजोर समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने में सहायता की जा रही है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला