September 21, 2024 12:42 PM

printer

यूक्रेन ने सरकारी संचार उपकरणों पर टेलीग्राम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया 

यूक्रेन ने सरकारी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को सरकार द्वारा दिए गए संचार उपकरणों पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला रूस से हो रही निगरानी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने कल इस प्रतिबंध की घोषणा की।

 

हालांकि, यूक्रेन के नागरिक अपने निजी संचार उपकरणों पर ऐप का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला