युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ठाकुर ने गर्ल्स डिंगी-आईएलसीए4 इवेंट में नेहा ठाकुर को रजत पदक और विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने के लिए इबाद अली को भी बधाई दी।
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहा ठाकुर की ताकत और अटूट दृढ़ संकल्प ने देश को पदक दिलाया है। उन्होंने कहा कि एबाद की उपलब्धि उनके उत्कृष्ट कौशल का प्रमाण है। श्री ठाकुर ने घुड़सवारी में भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि यह इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला क्षण है क्योंकि भारत ने खेलों में 41 साल बाद घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है।
News On AIR | September 26, 2023 10:11 PM | अनुराग-एशियाई खेल
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी