युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई का मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इसके लिए रोजगार और प्रशिक्षण विभाग द्वारा चार सौ चौरासी करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है। मॉडल आईटीआई में उन्नयन के बाद युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मॉडल आईटीआई में उन्नयन को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
Site Admin | August 10, 2024 8:06 PM
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में किया जा रहा हैउन्नयन