विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के प्रयासों से यमन में फंसे अठारह भारतीय जहाजकर्मियों को आज स्वदेश वापस लाया गया। ये जहाजकर्मी आज दोपहर मुंबई पहुंचे। जहाजकर्मी निश्तुन बंदरगाह पर फंस गए थे। रियाद और जिबूती में भारतीय दूतावासों के अथक प्रयासों के बाद वे कल अदन पहुंचे। रियाद में भारतीय दूतावास ने यमन सरकार और सभी स्थानीय लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
News On AIR | September 23, 2023 7:22 PM | विदेश मंत्रालय-जहाज कर्मी
यमन में फंसे अठारह भारतीय जहाजकर्मियों को स्वदेश वापस लाया गया