June 9, 2024 2:44 PM

printer

मौसम विभाग ने राज्य के सभी हिस्सों में अगले चार दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के सभी हिस्सों में अगले चार दिन यानी नौ जून से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान संताल परगना का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है। वहीं पलामू प्रमंडल समेत चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिले में भी भीषण गर्मी रह सकती है। इस दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग में भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि की संभावना है। 12 जून तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे उमसभरी गर्मी और बढ़ेगी। बीते 24 घंटों के दौरान गुमला में 26 दशमलव 4 मिमी बारिश हुई। लोहरदगा और गिरिडीह के कुछ इलाकों में बारिश हुई। साथ ही झारखंड में कल राज्य के करीब 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला