April 22, 2024 1:41 PM

printer

मौसम विभाग ने राज्य के ग्यारह जिलों में आज तेज लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने राज्य के ग्यारह जिलों में आज तेज लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पलामू, गढ़वा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

दूसरी तरफ कल राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में ही दर्ज किया गया. यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के कई शहरों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से कल राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम में बदलाव संभव है। तेज हवा के साथ वज्रपात तथा जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है।

रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रह सकते हैं। मौसम में इस बदलाव से अधिकतम तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला