राजधानी रांची समेत राज्यभर में गर्म हवाओं से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राजधानी रांची समेत राज्य के खूंटी, पश्चिमी तथा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू और गढ़वा में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने हीट वेव और भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।
Site Admin | April 26, 2024 8:26 PM
मौसम विभाग ने रांची समेत राज्यभर में हीट वेव की चेतावनी जारी की