June 9, 2024 11:15 AM

printer

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा और कोल्हापुर जिलों के लिए तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया 

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा और कोल्हापुर जिलों के लिए तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अहमदनगर और नासिक ज़िलों के लिए आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

    

इस बीच, आज सुबह मुंबई और इसके उप-नगरीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर और दक्षिण महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला