प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र के असर से अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के जिलों जैसे- बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में सीहोर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले कल भी इंदौर, जबलपुर, भोपाल समेत 11 जिलों में बारिश हुई।
Site Admin | September 25, 2024 10:55 AM
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया