September 5, 2024 9:05 PM

printer

मौसम विभाग ने प्रदेश में कल अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। आज राजधानी रायपुर में तेज बारिश दर्ज की गई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला