देश के पूर्वी और मध्यवर्ती भागों में अगले छह दिन तक तेज़ वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और इसके आसपास के इलाक़ों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 अगस्त तक तेज वर्षा हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी अगले दो दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
Site Admin | August 17, 2024 12:29 PM
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्यवर्ती भागों में अगले छह दिन तक तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया