बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड पर दिख रहा है। रात से ही रांची, पलामू और गढ़वा समेत राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने रांची, गोड्डा और साहिबगंज समेत राज्य के जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | September 25, 2024 12:45 PM
मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया