मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मॉनसून पूर्व बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटोें के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और अररिया समेत आस-पास के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण बिहार में पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, भागलपुर और खगड़िया समेत आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.के पटेल ने बताया कि इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही चालीस से पचास किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी है। पटना का अधिकतम तापमान चौंतीस दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जबकि चालीस डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।
Site Admin | May 7, 2024 4:29 PM | bihar news
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना