मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस.के. सुमन ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की सम्भावना है। वहीं, राज्य के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज के दिघलबैंक में सबसे अधिक एक सौ छप्पन दशमलव चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
Site Admin | July 11, 2024 4:22 PM
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं