April 8, 2024 1:16 PM

printer

मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तरी और मध्‍य जिलों में लू चलने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तरी और मध्‍य जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। कलबुर्गी जिले में सबसे अधिक तापमान 42 दशमलव 7 डिग्री और बेंगलुरु में 37 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को लू से बचने के लिए घरों में ही रहने और पर्याप्‍त पानी पीने की सलाह दी गयी है।

हालांकि मौसम विभाग ने राज्‍य में अगले दो दिनों में हल्‍की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला