June 11, 2024 3:07 PM

printer

मौसम विभाग ने आज से 13 जून तक पलामू और संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आज से 13 जून तक पलामू और संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों का अधिकतम तापमान पैंतालीस डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए 14 जून तक हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया हैै। विभाग के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के मध्य, उत्तरी-पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं 15 जून से पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला